बदायूं

Budaun News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गणेश शोभायात्रा

Connect News 24

Ganesh procession taken out with attractive tableaux

मुड़िया में  गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में निकाली गई गणेश शोभायात्रा। संवाद

बिसौली। नगर पंचायत मुड़िया में श्री विघ्नहरण आनंद सेवा समिति के तत्वावधान में श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में श्री गणेश शोभायात्रा नगर के प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला बाजार से निकाली गई, जिसमें कई झांकियों का प्रदर्शन किया गया। बैंड बाजे, डीजे और ढोल नगाड़े के साथ साथ शिव पार्वती की झांकी जोरदार रही। सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा में शेरावाली माता, हनुमान दरबार की झांकियों के साथ शिव पार्वती नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य और काली अखाड़ा शामिल रहे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कमेटी अध्यक्ष सुरेश चंद्र शंखधार की अध्यक्षता में नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम पाठक ने शोभायात्रा का उद्घाटन कर रवाना किया। इस अवसर पर दीपक मिश्रा, राजेश राणा, त्रिलोक चंद्र, गौरव टांक, हरप्रसाद राणा, गिरवर, विट्टू लाला, राजकुमार, बनवारी लाल, चौखेलाल, परशुराम प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button