बदायूं

Budaun News: कछला से भरा गंगाजल… छोटी काशी में भोले का करेंगे अभिषेक

Connect News 24

Ganga water full of Kachla... will worship Bhole in Chhoti Kashi

कछला से जल लेकर बरेली-मथुरा हाईवे पर निकले कांवड़िये।

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी/ कछला। कांवड़ यात्रा अपने तीसरे पड़ाव तक पहुंचने के लिए जोर पकड़ने लगी है। बुधवार सुबह से शाम तक एक दर्जन टोलियों ने गंगाघाट पर पूजन के लिए जल भरा। इसके बाद भोले के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त मंदिरों की ओर कूच कर गए।

कछला गंगाघाट पर सुबह तीन-चार टोलियां पहुंचीं। इसके बाद टोलियों की संख्या में इजाफा हुआ। पीलीभीत जिले के बीसलपुर की टोली में शामिल नंदकिशोर ने बताया कि वह सोमवार को गोला गोकर्णनाथ जाकर भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे। उनकी टोली के साथ डीजे साउंड सिस्टम की धुन पर कलाकार भी थिरकते नजर आए।

इसके अलावा बरेली शहर की टोली ने भी गंगाघाट पर कांवड़ पूजन किया। अधिकतर शिवभक्त पैदल ही रवाना हुए। बाइक सवार कांवड़ियों की टोलियाें नजर नहीं आईं। कांवड़ यात्रा को लेकर गंगाघाट के दुकानदारों में चंद्रपाल ने बताया कि सोमवार को जलाभिषेक से पहले शनिवार और रविवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक रहेगी।

इसके मद्देनजर स्टाक बढ़ाना शुरू कर दिया है। खासकर जल के पात्र और प्रसाद की बिक्री अधिक होने की उम्मीद है। भोले के शृंगार के बाजार में भी भगवा टी-शर्ट और नेकर की डिमांड बढ़ गई है। कांवड़ का स्टाक बढ़ाया जाने लगा है। इधर शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, शिव मंदिर आदि में भगवान शिव की पूजा का क्रम चलता रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button