बदायूं

Budaun News: गुणवत्तापूर्ण तरीके के कराएं राजकीय महाविद्यालय का निर्माण

Connect News 24

Get the government college constructed in a quality manner

उसावां में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने शनिवार को उसावां में निर्माणाधीन स्व. रामपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने अपर जलाशय को शीघ्र निर्मित करने के कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की भूमि को संरक्षित रखने को बाउंड्रीवाल का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाएं। इसके अलावा विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को शिफ्ट कराएं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button