पीलीभीत

राम कथा से मिलती जीवन निर्वहन की प्रेरणा : नितिन मिश्रा

Connect News 24

बिलसंडा। नगर के हनुमान मंदिर में चल रही श्री राम कथा में कथा व्यास नितिन मिश्रा ने कहा कि श्रीराम कथा पारिवारिक कथा है। इसे सुनने से दैनिक जीवन की परंपराओं का निर्वहन करने की शिक्षा और प्रेरणा मिलती है।

कथा व्यास ने कहा कि जहां सद्गुण और प्रेम होता है, वहीं ईश्वर की कृपा बरसती है। सुख की चाहत रखने वाले प्राणियों को जीवन में राम की तरह आदर्शों का पालन करना और चरित्रवान होना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि छल, कपट, दंभ और अभिमान से कोई सम्मान नहीं पा सकता। इसके लिए व्यक्ति को विनम्र और सादगी से परिपूर्ण होना चाहिए। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button