बदायूं

Budaun News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, पुलिस ने कराई शादी

Connect News 24

Girlfriend reached lover's house, police got the marriage done

उझानी कोतवाली के मंदिर में एक-दूसरे का जयमाला पहनाते प्रेमीयुगल। संवाद

उझानी। करीब डेढ़ साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में शुक्रवार को रोचक मोड़ तब आया जब प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस बुला ली। लंबी बहस और मनौव्वल के बाद प्रेमिका लौट गई लेकिन शनिवार सुबह प्रेमी युगल थाने पहुंच गया। वहां परिजनों की रजामंदी लेकर दोनों की शादी करा दी गई।

गद्दीटोला मोहल्ला निवासी धर्मपाल मौर्य के बेटे विनोद का मोहल्ले के ही भगवान दास की बेटी ज्योति से करीब डेढ़ साल से प्रेमप्रसंग चल था। पिछले दिनों दोनों ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजन उनकी शादी के लिए रजामंद नहीं थे। ज्योति शुक्रवार शाम विनोद के घर पर दरवाजे पर पहुंच गई। परिजनों ने अंदर बैठाने की बजाय लौट जाने की हिदायत देकर पुलिस बुला ली। देर रात तक रस्साकसी का माहौल बना रहा। ज्योति हालांकि अपने घर लौट गई, लेकिन प्रात: करीब 10 बजे विनोद और ज्योति ने कोतवाली पुलिस की शरण ली।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के परिजन शुरू में तो ना-नुकर करते दिखे, लेकिन बालिग ज्योति और विनोद की जिद के आगे वह मान गए। दोनों के परिजनों ने उनकी शादी करा देने का लिखित पत्र भी पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में शाम करीब पांच बजे कोतवाली के मंदिर में ज्योति और विनोद ने एक-दूसरे का जयमाला पहना दी।

अब और इंतजार नहीं… कहकर पकड़ा ज्योति का हाथ

– शादियां 15 दिसंबर से बंद हैं। खर मास में कोई शादी नहीं होती। अगला मुहुर्त मकर संक्रांति के बाद से शुरू होगा। यह बात पुलिस कर्मियों ने कही तो विनोद ने परिजनों के सामने ही यह कहते हुए ज्योति का हाथ पकड़ लिया कि अब और इंतजार नहीं करेंगे। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने दोनों के परिजनों से युगल के आधार कार्ड मंगा लिए। आधारकार्ड में जन्मतिथि के आधार पर दोनों बालिग पाए गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button