बदायूं

Budaun News: चल कांवड़िये भोले के द्वार… हर संकट से होगा उद्धार

Connect News 24

Kanwariyas go to the door of Bhole... will be saved from every crisis

कछला से निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

उझानी/कछला। सावन महीना के छठे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक से पहले दोपहर तक बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़िये निकले। गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवड़ यात्रा शुरू हुई तो हाईवे भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।

रविवार देर शाम से शुरू कांवड़ यात्रा के दौरान जलाभिषेक से पहले तक गंगाघाट से लेकर हाईवे तक शिवभक्तों का रेला चलता रहा। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले के कांवड़ियों ने अपनी-अपनी टोलियों के साथ यात्रा शुरू की। इससे पहले गंगाघाट पर कांवड़ियों ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजन किया। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किया। रास्ते में उन्हें भक्तों ने जलपान भी कराया। चाय और मठरी भी बांटी गईं।

कांवड़ियों में खिरिया निवासी हरीओम ने बताया कि उसकी टोली में बाइक सवार शिवभक्त रहे। उन्होंने बुर्रा-अहीरवारा के शिवमंदिर में जलाभिषेक किया। इसके अलावा कांवड़ियों की टोलियों में थिरकते युवकों ने रास्ते में धमाल मचाया। डीजे पर भोले के भजन भी गूंजते रहे। कांवड़ियों की सर्वाधिक भीड़ तड़के पांच बजे से सुबह नौ बजे तक देखने को मिली। टोलियों में महिलाएं भी नजर आईं।

ट्रेन से उतरते समय कांवड़िया फिसला

कछला गंगाघाट से पैदल कांवड़ यात्रा शुरू करने के लिए शिवभक्त ट्रेन के जरिये भी पहुंचे। रविवार देर शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव गौरामई निवासी संदीप कछला स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय फिसल गया। उसी दौरान ट्रेन चलती देख मौके पर मौजूद दो युवकों ने उसे प्लेटफार्म पर खींच लिया। बताते हैं कि अगर उसकी मदद नहीं की जाती तो वह ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ जाता।

कछला से निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद

कछला से निकली कांवड़ियों की टोली। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button