बदायूं

Budaun News: पंचायत भवन का ताला तोड़कर दो लाख का सामान चोरी

Connect News 24

Goods worth Rs 2 lakh stolen by breaking the lock of Panchayat building

कुंवरगांव के यूसुफनगर गांव में पंचायत घर में चोरो द्वारा निकाले गए सीसीटीवी कैमरे। संवाद

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव यूसुफनगर में मंगलवार रात पंचायत भवन का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।

पंचायत सहायक अरशद रजा ने बताया कि जब वह बुधवार सुबह पंचायत भवन पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर से इन्वर्टर, दो बैटरे, एक एलसीडी, एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर और अन्य उपकरण नदारद थे।

चोर पंचायत भवन की बाउंड्रीवाल पर लगे कंटीले तारों को काटकर अंदर घुसे थे। पंचायत घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की लाइन भी काट दी थी। पंचायत सहायक अरशद रजा ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार का कहना है कि इस संबंध में जानकारी कराई जा रही है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button