बदायूं

Budaun News: शासन ने डाटा मांगा, विभाग अब तक नहीं करा पाया उपलब्ध

Connect News 24

बदायूं। जिले में बिना मान्यता कितने स्कूल संचालित है, उनका डाटा शासन ने प्रत्येक जिले से 15 अक्तूबर तक मांगा था, लेकिन विभागीय लापरवाही की वजह से डाटा आज तक शासन को उपलब्ध नहीं कराया जा सका। अब इसको लेकर एडी बेसिक ने रिमांइडर भेजा है।

शासन ने बिना मान्यता के जिले में संचालित स्कूलों को चिह्नित करते हुए रिपोर्ट तलब की थी, ताकि आने वाले दिनों में इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसको लेकर 24 सितंबर को निर्देश दिया गया था, साथ ही 15 अक्तूबर तक रिपोर्ट दी जानी थी। इसके बाद बीएसए की तरफ से बीईओ को निर्देशित किया था, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध नहीं कराई और न ही बीएसए ने दोबारा बीईओ को निर्देशित किया।

इस लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि यह रिपोर्ट अभी तक नहीं बन सकी। अब एक बार फिर एडी बेसिक विनय कुमार ने बुधवार को रिमांडर भेजकर बिना मान्यता वाले स्कूलों की सूची मांगी है। बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि एक बार फिर बीईओ को निर्देशित किया है कि वे अपने यहां पर बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों की जांच करके उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

स्कूली बच्चों को मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को शोकसभा आयोजित की गई। इसमें उसावां थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज गौतरा के बीच पिछले दिनों हुई स्कूल बस और वैन भिड़ंत में चार मासूम और वैन चालक की मौत पर शिक्षको एवं बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक जताया, साथ ही घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदीप सक्सेना, राजेंद्र शर्मा, संजीव माथुर आदि मौजूद रहे। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में भी शिक्षकों और बच्चों ने मासूमों की मौत पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त की। डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, सीके शर्मा, मोहिनी सिंह, परमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button