बदायूं

Budaun News: बेहोश हो जाने के बाद भी बड़े भाई को पीटता रहा था टेनी

Connect News 24

Teni kept beating his elder brother even after becoming unconscious

मृतक बदलू शेर। फाइल फोटो

उझानी। ननाखेड़ा निवासी बदलू शेर को उसका छोटा भाई टेनी बेहोश हो जाने के बाद भी पीटता रहा था। वारदात में टेनी का उसका पत्नी और बेटे ने भी साथ दिया। पुलिस तीनों के खिलाफ पहले से दर्ज मारपीट की रिपोर्ट को हत्या की धारा में तरमीम कर उनकी तलाश में जुट गई है।

बदलू शेर के बेटे सलमान के मुताबिक- चाचा इस्लाम उर्फ टेनी ने बुग्गी अपना खेती का काम निपटाने के लिए पिछले महीने उनकी बुग्गी ले ली थी, लेकिन काम निपट जाने के बाद भी नहीं लौटाई। बदलू जब भी बुग्गी लौटाने को कहते तो वह टाल देता। बदलू ने इसकी कुनबे के लोगों से शिकायत की तो टेनी चिढ़ गया।

बुधवार सुबह जब बदलू ने टेनी से बुग्गी लौटाने को कहा गया तो वह भड़क गया। टेनी ने बेटे आमीन और पत्नी नसीमा की मदद से बदलू को बेरहमी से पीटा। तीनों बेहोश हो जाने के बाद भी बदलू को पीटते रहे। इसके बाद मरा जानकर भाग गए। परिजनों ने बदलू को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई थी। बदलू की मौत के बाद पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर लिया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बदलू के शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश भी दी, लेकिन घर पर बच्चों के अलावा और कोई नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर तरमीम करके विवेचना शुरू कर दी गई है।

दादी की पिटाई का विरोध करने पर चाचा-चाची ने पीटा

बुधवार शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता के मजरा तेलियानगला निवासी महीपाल की मां मोहनदेवी को उसके छोटे बेटे रमेश ने पीट दिया। महीपाल के बेटे पवन ने इसका विरोध किया तो रमेश और उसकी पत्नी शांति ने पवन की भी पिटाई कर दी। इससे पवन घायल हो गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पवन का मेडिकल कराया है। इसके अलावा कछला के वार्ड नंबर-एक निवासी मोरपाल और उसकी पत्नी की पड़ोसी गांव नन्हेनगला के तीन लोगों ने पिटाई कर दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button