बदायूं

Budaun News: दूसरों की जान बचाने के लिए महादानियों ने किया रक्तदान

Connect News 24

Great donors donated blood to save the lives of others

अमर उजाला के स्वै​​​​​च्छिक रक्तदान ​शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। संवाद

जिला अस्पताल में लगाया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिला अस्पताल में रविवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 10 महादानियों ने रक्तदान किया। इसमें कई ऐसे रक्तदाताओं ने भी भाग लिया जो कई साल से महादान करते आ रहे हैं।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने फीता काटकर किया। इस शिविर में सबसे पहले रक्तदान करने वाले शहर के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी दिनेश गुप्ता रहे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी में तैनात प्रधान सहायक मधुवन कॉलोनी निवासी मानव शर्मा रक्तदान के लिए पहुंचे।

उन्होंने बताया कि वह कम से कम 20 बार रक्तदान कर चुके हैं। इधर कल्यान नगर निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार मौर्य अपनी पत्नी के साथ रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदान के लिए उनकी पत्नी ने हौसला बढ़ाया। बाद में शहर के मोहल्ला चाहमीर निवासी मोहम्मद रामिश, फरशोरी टोला निवासी मंजर अनवर फरशोरी, मोहल्ला आदर्श नगर निवासी शिक्षक मुकेश कुमार, उझानी निवासी तरुण चौधरी, राजेश कुमार, गिरधारी सिंह और ऋषि कुमार ने भी रक्तदान किया। इस दौरान फार्मासिस्ट शिवम रस्तोगी, शहरोज खान, कीर्ति शर्मा आदि मौजूद रहे।

शिक्षक ने किया प्रेरित तो बेटा आया रक्तदान करने

उझानी कस्बा निवासी तरुण चौधरी ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता राजन यादव शिक्षक हैं। वह मुजरिया इलाके में तैनात हैं। उन्होंने ही रक्तदान करने के बारे में बताया। उनसे कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि तेजी से खून बढ़ता है।

रक्तदान के लिए नौजवान आगे आएं

शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी मंजर अनवर फरशोरी की उम्र 50 साल से ज्यादा हैं लेकिन रक्तदान करने के मामले में वह भी पीछे नहीं रहे। अब तक तीन बार रक्तदान कर चुके हैं। कहते हैं कि आज के नौजवान रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि उन्हें सबसे आगे आना चाहिए और रक्तदान करना चाहिए।

साल में चार बार करते हैं रक्तदान

शहर के मोहल्ला चाहमीर निवासी मोहम्मद रामिश साल में चार बार रक्तदान करते हैं। उनका कहना है कि वह करीब पांच साल से लगातार रक्तदान कर रहे हैं।

अमर उजाला के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। संवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button