बदायूं

Budaun News: झांसे में लेकर छात्रा से संबंध बनाए, गर्भवती होने पर खिला दी गोली, हालत बिगड़ी

Connect News 24

ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा से एक युवक ने झांसे में लेकर संबंध बना लिए। छात्रा के चार माह की गर्भवती हो जाने पर आरोपी उसे सोमवार को चंदौसी ले गया और कोई गोली खिला दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मंगलवार देर शाम तक जब रक्तस्राव नहीं रुका तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। सूचना पर सीओ और एसओ पहुंच गए। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

परिवार वालों का कहना है कि छात्रा एक युवक की बहन से ट्यूशन पढ़ती थी। इसी दौरान युवक ने उसे झांसे में लेकर संबंध बना लिए। इससे छात्रा गर्भवती हो गई। चार माह का गर्भ हो जाने के बाद भी परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई तो युवक उसे चंदौसी ले गया। वहां एक मेडिकल स्टोर से गर्भपात कराने वाली गोली लेकर खिला दी। शाम को आरोपी उसे घर छोड़ गया। मंगलवार शाम तक जब छात्रा का रक्तस्राव नहीं रुका तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले भी उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। जब उन्होंने छात्रा से सख्ती से पूछा तो उसने सब कुछ सच-सच बता दिया।

इससे परिवार वालों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी, जिससे मंगलवार देर शाम एसओ वेदपाल सिंह और बाद में सीओ सुनील कुमार व एसपी देहात अजय प्रताप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने छात्रा से मामले की जानकारी ली और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। छात्रा के पिता ने उसके खिलाफ तहरीर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button