बरेली

Bareilly News: बदायूं रोड का निर्माण कार्य राहगीरों के लिए बढ़ा रहा दिक्कतें

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 25 Oct 2023 12:57 AM IST

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से बदायूं रोड का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य के चलते आसपास के लोगों व राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन रोड पर आए दिन दोपहिया वाहन सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं।

दोनों लेन पर बजरी डालकर सड़क को ऊंचा किया जा रहा है। ऐसे में यहां से गुजरना जोखिम भरा है। राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी चौरासी घंटा मंदिर से लेकर गुरु नानक पेट्रोल पंप तक के मार्ग पर हो रही है। यहां धूल के गुबार उठने के कारण लोगों को मास्क लगाकर निकलना पड़ता है। यही हाल संजयनगर के मुख्य मार्ग का है। यहां के गड्ढे राहगीरों को बेसुमार दर्द दे रहे हैं। वहीं, दुकानों में रखे सामान पर धूल की मोटी परत जम जाती है।

राहगीर मुकेश ने बताया कि सड़क का निर्माण कराना तो ठीक है, लेकिन लोगों को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इन दिक्कतों का अस्थायी भी समाधान निकाला जाना चाहिए। निर्माणाधीन रास्ते पर रोजाना पानी का छिड़काव कराया जाए। काम को तेजी से किया जाए, जिससे लोगों को अधिक समय तक परेशानी का सामना न करना पड़े।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button