Budaun News: राखी मेकिंग में अव्वल रहे हर्ष, अर्पित और अरनव

बिल्सी के बीडीवी में हुई राखी मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद
बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में हर्ष ने प्रथम, वैष्णवी वार्ष्णेय ने द्वितीय तथा सोनी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर विभाग से अर्पित प्रथम, शिवांगी भारद्वाज द्वितीय तथा प्राशी सक्सेना तृतीय स्थान पर रहीं। प्राइमरी विभाग से अरनव माथुर ने प्रथम, सार्थक ने द्वितीय तथा स्पर्श माथुर ने तृतीय स्थान पाया। प्रबंधक सुरेश बाबू वार्ष्णेय और प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रदीप सक्सेना, राजेंद्र शर्मा, गीता रानी, सीमा वर्मा, मनीषा माहेश्वरी, दीपाली सक्सेना, लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद