बदायूं
Budaun News: हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
संपूर्णानगर। निषादनगर घोला में हर्ष फायरिंग करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग का रात के अंधेरे में वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक फायरिंग करता दिख रहा है। वायरल वीडियो के बाद जांच एसआई अमरपाल सिंह को दी गई तो उक्त वीडियो में घोला निषादनगर निवासी दिलीप सिंह द्वारा फायरिंग होती दिखी, जिसके बाद दिलीप सिंह को उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए। थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त का चालान किया गया है। संवाद