Budaun News: देवी मठिया मंदिर में हुआ हवन और कन्या पूजन

देवी मठिया मंदिर में शिवतेरस पर कन्याओं को भोज कराया गया। संवाद
बदायूं। सावन की शिव तेरस पर प्राचीन देवी मठिया मंदिर एवं शिवलिंग में हवन यज्ञ ,कन्या पूजन एवं भोज ,रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्री शिव शक्ति आध्यात्मिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान अजीत शंखधार एवं गौरव पाठक ने शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। उसके बाद भगवान शिव को 1008 आहुतियां दी गईं। हवन के बाद 51 कन्याओं को कन्या भोज करवाया गया। इसके बाद भंडारा हुआ। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही शिवलिंग का घट विसर्जन भी हुआ। मंदिर प्रांगण मे देररात्रि तक शिव संकीर्तन एवं भजन संध्या का भी आयोजन चलता रहा। इस अवसर पर शेखूपुर के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, अमन मंयक शर्मा, विश्वजीत गुप्ता ,गीता शर्मा, सुमित शंखधार, अंजलि मिश्रा, चर्चा पाठक, रितेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद