बदायूं

Budaun News: स्वास्थ्य शिविर का बिसौली में किया गया आयोजन

Connect News 24

बिसौली/सहसवान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर बिसौली में मेडिविजन आयाम की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अयोजन कांशीराम काॅलोनी में किया गया। मुख्य अतिथि सविता ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला संयोजक मोहित शर्मा ने भी विचार रखे तो अंकुश, वैभव, विशाल, राज विक्रम, नवनीत आदि मौजूद रहे।

इधर सहसवान के पन्नालाल इंटर कॉलेज में छात्र संवाद का कार्यक्रम किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अंकित पटेल ने कहा कि संगठन के कार्य के साथ-साथ विद्यार्थियों के बीच जाकर उनमें राष्ट्रवाद की अलख को जगाने का काम विद्यार्थी परिषद कर रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुजीत सिंह, राजवीर गुर्जर, अजय शर्मा,शेर सिंह, रामसेवक आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button