बदायूं

Budaun News: पूर्णिमा पर कछला में लगा भीषण जाम, पुल पार करने में लगे दो घंटे

Connect News 24

Heavy traffic jam in Kachla on Purnima, took two hours to cross the bridge

कछला में जाम में पुंसे वाहन। संवाद

उझानी। कार्तिक पूर्णिमा पर कछला में श्रद्धालुओं के छोटे वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की बेतरतीब रफ्तार ने बरेली-मथुरा हाईवे पर यातायात व्यवस्था ध्वस्त कर दी। पुल के पास लगे जाम के बाद दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब दो घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। इसके बाद वाहन रेंगने शुरू हुए तो पुल पार करने में ही दो घंटे से ज्यादा समय लगा।

कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या की वजह से उनके निजी वाहन में अधिकतर पार्किंग स्थल पर रुकने की वजाय बरेली-मथुरा हाईवे किनारे ही खड़े कर दिए गए। प्रात: करीब 10 बजे गंगा पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से जाम लग गया। इसके बाद पुल के रास्ते कासगंज, मथुरा, अलीगढ़, बदायूं और हाथरस की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों के अलावा ट्रक भी फंस गए। देखते ही देखते दोनों भारी वाहनों की कतार लग गई।

इस दौरान श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी जाम के बीच से आगे नहीं निकल पाईं। छोटे वाहनों में कार और बाइक सवारों को भी किसी और रास्ते से निकलने का मौका नहीं मिल पाया। इसके बाद पुलिस ने कछला चौराहे तो दूसरी ओर कासगंज जिले में सोरों की हाईवे पुलिस चौकी के पास भारी वाहनों को रोक दिया गया। वितरोई मोड़ पर भी भारी वाहन रोक दिए गए। इसके करीब दो घंटे बाद ही आवागमन सुचारू हो पाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक जरूर लगा, लेकिन श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग स्थल की ओर मोड़ दिए जाने से व्यवस्था दुरुस्त हो गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button