बदायूं

Budaun News: बिल्सी में गल्ला मंडी के पास खड़े ट्रक में मिला हेल्पर का शव

Connect News 24

Helper's body found in a truck parked near Galla Mandi in Bilsi

मृतक धीरज कुमार का फाइल फोटो।

बिल्सी (बदायूं)। कस्बे में गल्ला मंडी के नजदीक ट्रांसपोर्ट के सामने खड़े ट्रक में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय हेल्पर धीरज का शव पड़ा मिला। वह करीब एक माह से ट्रक पर काम कर रहा था। परिवार वालों ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसके शरीर पर चोटें थीं। कान से खून निकल रहा था।

हेल्पर धीरज कुमार हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नावली के रहने वाले थे। उसके पिता चरन सिंह का कहना है कि धीरज करीब एक माह पहले बदायूं आए थे। वह बिल्सी में गल्ला मंडी के नजदीक स्थित गंगा ट्रांसपोर्ट के ट्रक पर हेल्पर थे। दो दिन पहले चरन सिंह ने धीरज से बात की थी। तब धीरज ने बताया था कि ट्रक पर रस्सी खींचने के दौरान वह गिर गए थे, इससे उनके हाथ में चोट आई है।

ट्रक पर बिजनौर निवासी तस्लीम चालक है। बिल्सी कस्बे में उसकी रिश्तेदारी है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे चालक ने उन्हें कॉल करके बताया कि धीरज की मौत हो गई है। वह ट्रक के केबिन में सो रहा था। जब वह सुबह ट्रक के पास आया तो उसकी लाश मिली। सूचना पर अपराध निरीक्षक महेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई।

कुछ घंटे बाद युवक के परिवार वाले भी पहुंच गए। चरन सिंह ने बताया कि धीरज के कान से खून बह रहा था। उसके शरीर पर कई जगह चोटोंं के निशान थे। उसकी पीटकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने हेल्पर के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन शुरू करा दी गई है।

मृतक धीरज कुमार का फाइल फोटो।

मृतक धीरज कुमार का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button