बदायूं

Budaun News: हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक फिसली, दो लोग घायल

Connect News 24

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर टांडा से तेज गति से आ रही एक बाइक हाईवे पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों बगैर हेलमेट थे।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के गांव रामपुर टांडा निवासी रनवीर पुत्र रामनिवास और गब्बर सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद बाइक से शाम चार बजे के करीब बिल्सी नगर को किसी काम से आ रहे थे। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित वैन के ईंट-भट्टे के पास उनकी बाइक फिसल गई। सूचना पर पहुंचे एसआई अवधेश कुमार सिंह ने सबसे पहले घायलों को इलाज के लिए नगर की सीएचसी पर भेजा। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हेें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button