बदायूं

Budaun News: कोहरे के कारण ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Connect News 24

man killed as car collides with truck due to fog in budaun

दुर्घटनाग्रस्त कार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार रात करीब तीन बजे घने कोहरे के कारण हुआ। 

 

दिल्ली नंबर की कार बदायूं से उसावां की ओर जा रही थी। तभी कांशीराम आवास के नजदीक कार ट्रक से टकरा गई और बाद में सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।

कोहरे का कहर: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रोडवेज बस समेत तीन वाहन टकराए, 28 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

घायल युवक की हालत गंभीर है। वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है, जिससे दोनों का नाम पता नहीं चल पाया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और ट्रक को कब्जे में लिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button