Budaun News: सैन्य अधिकारी बनने पर किया सम्मानित


मयंक राठौड़ के सैन्य अधिकारी के रुप में नियुक्ति होने पर सम्मानित करते सदर विधायक महेश चंद्र गु
बदायूं। मयंक राठौड़ के भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी के रूप में नियुक्त होने पर क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न व महाराणा प्रताप का चित्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री व विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी मयंक को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिह्न भेंट किया। आचार्य प्रताप सिंह ने स्वास्तिवाचन कर आशीर्वाद प्रदान किया। उपस्थितजनों ने मयंक के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर डॉ. सुशील कुमार सिंह, राजपाल सिंह राठौड़, जगमोहन सिंह राघव, रतनवीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद