बदायूं

Budaun News: शोहदों ने रेलवे स्टेशन पर दातागंज के दंपती को पीटा, महिला का पैर टूटा

Connect News 24

बदायूं/बिशारतगंज। अपने चार बच्चों के साथ बिशारतगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म बैठी महिला से दो शोहदों ने अभद्रता कर दी। टिकट लेकर लौटे पति को महिला ने बताया तो उसने विरोध जताया। इस पर शोहदों ने दंपती को पीटना शुरू कर दिया। महिला को प्लेटफार्म पर पटक दिया, इससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।

इसी बीच अलीगढ़ से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन आ गई। ट्रेन से उतरे युवकों ने पति-पत्नी को बचाया और शोहदों को दबोच लिया। हंगामा होता देख मौके पर पहुंचे आरपीएफ के सिपाही जितेंद्र कुमार ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को मझगवां सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बदायूं के थाना दातागंज के गांव डहरपुर निवासी भूरेलाल कश्यप ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के निदौंन में रहकर खेती करते हैं। दिवाली पर परिवार के साथ गांव आए थे। शुक्रवार को वापस हिमाचल जाने के लिए शाम बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। पत्नी व चारों बच्चों को प्लेटफार्म पर बैठाकर वह टिकट लेने चले गए। पीछे से आए दो लड़के पत्नी से अभद्रता करने लगे। दोनों आरोपियों को आरपीएफ ने कार्रवाई के लिए जीआरपी बरेली को सौंप दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button