बदायूं

Budaun News: स्वच्छता का संदेश देने के लिए बनाई गई मानव शृंखला

Connect News 24

Human chain formed to give the message of cleanliness

स्वच्छता का संदेश देते एजेएम स्कूल के छात्र-छात्राएं। संवाद

बदायूं। सिद्ध बाबा इंटर काॅलेज शरह बरौलिया में एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके लिए शनिवार को कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में बिसौली-सहसवान रोड पर मानव शृंखला बनाई गई। साथ ही स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. नरेश चंद्र और पूर्व कार्यक्रम अधिकारी शहादत बख्श ने कहा कि सभी का दायित्व है कि वे इस कार्य में आगे आएं। संवाद

छात्र-छात्राओं ने मलिन बस्ती में किया श्रमदान

बिल्सी। गल्ला मंडी रोड स्थित एजेएम जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

श्रमदान का नेतृत्व नीरज कुमार एवं श्याम नरेश यादव ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गौरव श्रीवास्तव, रुचिता रानी, मुकेश बाबू, तुलसी गुप्ता, दिशा माहेश्वरी, रेनू रानी आदि मौजूद रहे। संवाद

स्वच्छता का संदेश देते एजेएम स्कूल के छात्र-छात्राएं। संवाद

स्वच्छता का संदेश देते एजेएम स्कूल के छात्र-छात्राएं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button