बदायूं

Budaun News: पत्नी की मौत से आहत युवक ने गले में फंदा लगाकर जान दी

Connect News 24

बदायूं। पत्नी की मौत से आहत पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके बच्चे ने जब पिता को फंदे पर लटका देखा तो वह चीख पड़ा। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

थाना उसहैत क्षेत्र के गांव घस नगला निवासी जय सिंह (25वर्ष) पुत्र जौहरी की पत्नी की पांच माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद युवक अवसाद ग्रस्त हो गया। युवक ने शराब पीना शुरू कर दी। कई दिनों से वह गुमसुम रहता था। वह परिवार के लोगों से न तो बात करता और न ही भर पेट खाना खा रहा था। शुक्रवार की रात को उसके अपने कमरे के पंखे के कुंडे पर लटकर आत्महत्या की ली। शनिवार को उसके बेटे ने कमरे में फंदे पर शव देखा तो उसकी चीख निकल गयी। चीख पुकार पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गये और शव देख कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गयी जिस पर पुलिस ने फंदे से शव उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button