Budaun News: नहीं किए सुरक्षा के इंतजाम तो बंद रखें दुकान

वजीरगंज मंडी समिति में व्यापारियों से बात करते प्रभारी निरीक्षक धनन्जय पांडेय एवं मंडी सचिव प्र
वजीरगंज (बदायूं)। मंडी समिति में आए दिन होने जा रहीं चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों ने कहा है कि अगर उनकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की जाएगी तो वह अपनी-अपनी दुकानें बंद रखेंगे। रविवार को हुई बैठक में तमाम व्यापारी मंडी सचिव से नाराज दिखे। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कराने का आश्वासन दिया है।
आंवला रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में सभी व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अब मंडी समिति सुरक्षित नहीं रही है। जिस समय चाहे चोर मंडी समिति में घुस जाते हैं और व्यापारियों का सामान चोरी करके ले जाते हैं। अब तो व्यापारियों को अपने सामान की रखवाली करना तक मुश्किल हो रही है। उन्हाेंने कहा कि मंडी समिति की बाउंड्री बॉल इतनी नीची है कि चोर भी आसानी से कूदकर घुस जाते हैं। व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना पर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय पहुंच गए। बाद में मंडी सचिव प्रभात यादव को भी बुला लिया गया।
व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों को बाउंड्रीवॉल का निरीक्षण कराया। मंडी सचिव ने बताया कि बजट नहीं है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा दिया गया है। इंस्पेक्टर के समझाने पर व्यापारी मान गए। हरीशंकर वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, विमलेश कुमार बिल्ला, सुनील शर्मा, मनोज गुप्ता, रामपाल गुप्ता, सुग्रीव वार्ष्णेय समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।