बदायूं

Budaun News: नायब तहसीलदार के मामले में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी आमने-सामने, कामकाज ठप

Connect News 24

बदायूं। नायब तहसीलदार के मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी आमने सामने आ गए हैं तो वहीं राजस्व कर्मचारी पीछे हटने को तैयार नहीं है। उन्होंने शनिवार को भी जिले की सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन जारी रखा। सभी कर्मचारी इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े हैं।

बताया जा रहा है कि जहां प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार का पक्ष ले रहे हैं तो वहीं पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर को सही ठहरा रहे हैं लेकिन अभी तक नतीजा सामने नहीं आया है। इससे तहसीलों में सारा कामकाज भी ठप हो गया है।

जिले की सभी तहसीलों में शुक्रवार से राजस्व कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी तहसीलों के कार्यालयों व न्यायालय में ताले डाल दिए गए हैं। किसी भी तहसील में कोई भी सरकारी कार्य नहीं किया जा रहा है। सदर तहसील में लाउडस्पीकर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शनिवार को इस विरोध प्रदर्शन के दौरान राजस्व कर्मचारियों ने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज यादव ने कहा कि जब नायब तहसीलदार एक्सीडेंट के बाद घायल को अस्पताल पहुंचा आए थे, तब सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को उन्हें घर से अपराधियों की तरह थाने नहीं लाना चाहिए था। इंस्पेक्टर ने उनका अपमान ही उनके साथ मारपीट भी की, जिससे उनके हाथ में चोट आई।

इस मामले को लेकर तहसील प्रशासन नायब तहसीलदार का पक्ष ले रहा है। सभी लेखपाल, नायब तहसीलदार और तहसीलदार तक पुलिस के खिलाफ खड़े हैं। वहीं पुलिस अधिकारी सिविल लाइंस इंस्पेक्टर का पक्ष ले रहे हैं। इससे दोनों विभागों के अधिकारी आमने-सामने हैं। तहसील में प्रदर्शन के दौरान नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना, श्रवण कुमार, अजीत यादव, अमित कुमार, कमल सिंह, निरंजन सिंह, प्रतीक यादव, अजय यादव, कमल सिंह समेत कई राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य जगहों पर भी धरने पर बैठे कर्मचारी

बिल्सी/बिसौली/सहसवान। नायब तहसीलदार अमित कुमार के साथ हुई मारपीट को लेकर शनिवार को बिल्सी में धरना प्रदर्शन जारी रहा। तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अरुण कुमार सिंह, मोहित कुमार, लेखपाल हरिओम सिंह, विनोद कुमार सिंह, रामपाल शाक्य आदि मौजूद रहे। बिसौली में तहसीलदार अशोक सैनी ने कहा कि जब तक इंस्पेक्टर निलंबित नहीं किया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार खत्म नहीं होगा। नायब तहसीलदार गिरिजाशंकर यादव, कानूनगो चेतेंद्र शर्मा, अमित कुमार, संदीप, अब्दुल फराज, सतीश शर्मा, चरन सिंह, दीपक भटनागर, प्रियंका शर्मा, रिंकी गुप्ता मौजूद रहे। वहीं सहसवान में धरने पर तहसीलदार सर्वनानंद, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनंगराज, उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के तहसील अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार यादव, सतपाल सिंह, अरविंद कई अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button