बदायूं

Budaun News: बिल्सी में तीन दिन बाद बदला गया इनकमिंग पैनल, आपूर्ति बहाल

Connect News 24

बिल्सी (बदायूं)। नागरझूना विद्युत उपकेंद्र का फुंका चल रहा इनकमिंग पैनल तीन दिन बाद सोमवार को बदला जा सका। इसके बाद इलाके में आपूर्ति बहाल हो सकी।

विगत शुक्रवार रात एक बजे नागरझूना विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग पैनल फुंक गया था। इस पैनल से जुड़े चार फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे करीब 25 गांव में आपूर्ति नहीं जा रही थी। इन गांव के लोग बिजली न आने से काफी परेशान थे। गर्मी में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रात अंधेरे में गुजर रही थी। एसडीओ केके गंगवार ने बताया कि उसी दिन इनकमिंग पैनल का स्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। तब कहीं सोमवार तक पैनल आया और उसे पुराने पैनल के स्थान पर लगवा दिया गया है। अब चारों फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button