बदायूं
Budaun News: छात्राओं को सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में दी जानकारी
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. सरिता गौतम के निर्देशन में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मार्केट (एनआईएसएम) व सेबी की ओर से दो दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में जानकारी दी गई।
बताया गया कि सेकेंडरी मार्केट में किस प्रकार निवेश किया जाए, इसकी क्या प्रक्रिया है तथा किन सावधानियों की जरूरत है। सीनियर कंसल्टेंट सुशील सक्सेना ने प्राथमिक और द्वितीयक बाजार में अंतर के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भूमिका, अंशिका, नेहा, हिफजा, सलोनी, ईशा, रुकैया, तनुजा, उमरा, नाजिया, शिवांगी, सदफ आदि मौजूद रहे। संवाद