बदायूं

Budaun News: सरकारी योजना में शादी, फिर बरात लाने की जिद, युवक ने दी जान

Connect News 24

Marriage in the government scheme, then the insistence of bringing a procession, the young man gave his life

मृतक राजवीर शाक्य का फाइल फोटो।

शादी के बाद से पत्नी के मायके से न लौटने पर अवसाद में था युवक

– परिजन बोले, सात माह पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई थी शादी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं/कादरचौक। थाना क्षेत्र में शादी के बाद मायके गई पत्नी ससुराल नहीं लौटी। इससे आहत युवक ने मंगलवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि बेटे के ससुराल वाले दोबारा बरात लाने पर ही बेटी विदा करने की जिद पर अड़े थे।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गरौलिया निवासी राजवीर शाक्य (25) पुत्र लालाराम की शादी करीब सात माह पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया निवासी जोगराज की बेटी विद्यावती से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी होने के बाद एक बार भी विद्यावती अपनी ससुराल नहीं गई। हालांकि राजवीर ने कई बार उसको बुलाने का प्रयास किया। इस बीच विद्यावती और राजवीर के परिजनों के बीच बात हुई तो विद्यावती के परिजनों ने राजवीर के परिजनों से बरात लेकर आने की बात कही।

उन्होंने कहा कि दोबारा से शादी होगी, इसके बाद ही विद्यावती की विदा की जाएगी। इस बात को लेकर राजवीर की विद्यावती के परिजनों से कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद से ही राजवीर अवसाद में था। मंगलवार को सुबह के समय राजवीर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोपहर के समय परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इस संबंध में एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि युवक ने किसी घरेलू बात से परेशान होकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button