बदायूं

Budaun News: मारपीट के मामले में दरोगा, तीन सिपाही कोर्ट में तलब

Connect News 24

बदायूं। सीजेएम मोहम्मद साजिद ने थाना जरीफनगर के मारपीट के एक मामले में एक दरोगा और तीन सिपाहियों को आरोपी बनाकर तलब किया है। कोर्ट ने सभी को चार दिसंबर 2023 को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है।

थाना जरीफनगर क्षेत्र के निवासी ओमपाल की गांव के राधे, सुरेंद्र और होरी ने खेत में खड़ी फसल जानवरों से नष्ट करा दी थी। जिसकी शिकायत ओमपाल ने की थी। दो सितंबर 2022 की रात उनके घर में तीनों आरोपी और खाकी वर्दी में कुछ लोग घुस आए और मारपीट की। उन्हाेंने घटना की फिर से शिकायत की। ओमपाल का आरोप है कि 11 सितंबर 2022 को सिपाही राकेश ने कॉल करके बुलाया तो वह रोशन, रमेश और राजकुमार के साथ थाने पहुंचा तो वहां पर दरोगा कृष्ण पाल सिंह, सिपाही राकेश, सिपाही अजय कुमार और सिपाही अवनीश कुमार ने उन्हें बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।

सीजेएम मोहम्मद साजिद ने परिवादी का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए एसआई कृष्णपाल सिंह, कांस्टेबल राकेश, अजय कुमार और अवनीश कुमार को मारपीट के मामले में आरोपी मानते हुए तलब कर चार दिसंबर 2023 को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button