बदायूं

बदायूं न्यूज: सहसवान थाने के इंस्पेक्टर क्राइम आत्मदाह की कोशिश के मामले में निलंबित

Connect News 24

[ad_1]

सहसवान (बदायूं)। सहसवान थाने में युवक के आत्मदाह करने के मामले में मंगलवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इंस्पेक्टर क्राइम दिगंबर सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच शुरू करा दी है। अभी इस मामले में अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि युवक के परिवार वालों ने प्रभारी इंस्पेक्टर और सीओ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोमवार शाम सहसवान थाने में पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर 35 वर्षीय श्रीपाल ने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी, इसे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। वहीं इस मामले में सहसवान पुलिस की करतूतें निकलकर सामने आ रही हैं। अब कस्बे से लेकर पुलिस विभाग में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मंगलवार को इंस्पेक्टर क्राइम दिगंबर सिंह को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने विभागीय जांच के साथ-साथ प्राथमिक जांच भी शुरू करा दी है। मंगलवार शाम या देर रात तक प्राथमिक जांच की रिपोर्ट आ सकती है। इसके बाद अगली कार्रवाई हो सकती है।

परिवार वालों ने प्रभारी इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह और सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे अभी इसका पता नहीं चला है। इस घटना को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई संभव है।

सोमवार रात बिगड़ गई श्रीपाल की हालत, आईसीयू में भर्ती

आत्मदाह करने से श्रीपाल काफी झुलस गए हैं। उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें गंभीर हालत में सैफई राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनके छोटे भाई अनेकपाल ने बताया कि परिवार वाले देर रात श्रीपाल को लेकर सैफई पहुंचे। तब तक हालत स्थिर थी लेकिन देर रात हालत ज्यादा बिगड़ गई। उन्होंने बोलना बंद कर दिया है। इस पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इससे परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है।

वर्जन

– पुलिस युवक की ओर से ही कार्रवाई कर रही थी। पता नहीं कि वह क्यों पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। न ही उनकी ओर से दर्ज मामलों में एफआर लगाई गई और न ही दूसरे पक्ष की ओर से धारा बढ़ाई गई। पुलिस तो उनकी मदद ही कर रही थी। इस मामले में इंस्पेक्टर क्राइम को निलंबित कर दिया गया है। इसकी विभागीय जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। – डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button