Budaun News: लिंग अनुपात सही करने को सुपरवाइजरों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:21 AM IST

बिल्सी तहसील में सुपरवाइजरों की बैठक लेते एसडीएम प्रवर्धन शर्मा। संवाद
बिल्सी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने के लिए सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए।
तहसील सभागार में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने मतदाता लिंगानुपात की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां मतदाता लिंगानुपात कम है वहां संभव हो तो इसे ठीक करें जिन स्थानों पर नए मतदाता मिलने की संभावना है वहां नए मतदाताओं के फॉर्म भरवाए जाएं जहां पर मतदाता अनुपात कम है वहां सुपरवाइजर स्वयं निरीक्षण कर मतदाता अनुपात बढ़ाएं। सभी अपने बीएलओ के साथ बैठक भी करते रहें। कहा कि जो भी नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं उनके पीछे नोटिस जरूर संलग्न हो और जो भी आपत्तियां आ रही हैं उसका सत्यापन कर निस्तारण किया जाए। इस मौके पर तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, मोहित कुमार, बीईओ राजेंद्र प्रसाद समेत सभी सुपरवाइजर मौजूद रहे।


