Budaun News: समस्याओं को लेकर अनुदेशकों ने दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:38 AM IST

गांधी पार्क में धरना देते अनुदेशक।सौत-स्वयं
बदायूं। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गांधी ग्राउंड में धरना देकर समस्याओं के निदान की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रतीक दुबे ने कहा कि सरकार अनुदेशकों को अल्प मानदेय दे रही है, जो सही नहीं है। महामंत्री अमित उपाध्याय ने कहा कि सभी साथी चुनावी वर्ष में अपने ऊपर हो रहे अन्याय के लिए आवाज उठाने के लिए तैयार रहें। जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शाक्य ने कहा कि हमारा सुप्रीम कोर्ट में केस अंतिम चरण में चल रहा है। अनुदेशिका मीना ने कहा कि हमें भी विभाग की अन्य महिला कर्मचारियों की तरह बाल्यकाल देखभाल अवकाश मिलना चाहिए। इस मौके पर कीर्ति सिंह, शैलेंद्र, अमित, माधुरी, सावित्री, किरन, अनुराग, कुलदीप, अनुज, आशीष आदि मौजूद रहे।