बदायूं

Budaun News: सामूहिक विवाह में दोबारा शादी कराने की जांच शुरू

Connect News 24

म्याऊ। उसावां ब्लॉक क्षेत्र के एक परिवार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मिलने वाली धनराशि हड़पने के लिए लड़की की दोबारा शादी करा दी गई। जब इसकी पोल खुली तो जांच शुरू हो गई।

मामला ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां की एक लड़की की शादी तीन साल पहले कासगंज जिले में हुई थी। उसके एक बेटी भी है। 14 दिसंबर 2022 को ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह हुए थे। उसमें लड़की और लड़के की दोबारा शादी करा दी गई। शिकायत पर खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे ने पहले स्वयं जांच की। अब इसकी जांच दातागंज के एसडीएम कर रहे हैं।

दातागंज के एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लड़का कासगंज का रहने वाला है। वहां के जिला प्रशासन से उसकी शादी करने की जांच कराई जा रही है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button