Budaun News: दिल्ली में सम्मानित हुए जेल अधीक्षक


दिल्ली में सम्मान प्राप्त करते जेल अधीक्षक डॉ विनय कुमार।स्रोत-स्वयं
बदायूं। सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के तत्वावधान में दिल्ली में हुए सम्मान समारोह में जेल अधीक्षक को सम्मानित किया गया।
इस माह दिल्ली के एनडीएमसी कंवेंशन हॉल में हुए सम्मान समारोह में भाजपा सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने 26 दिसंबर को बदायूं के जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि संगठन राष्ट्र हितों के लिए सालों से काम करता आ रहा है। गंगा आरती से लेकर अन्य सैकड़ों आयोजन संगठन ने आयोजित किए हैं। संगठन देश के अलावा 14 अन्य देशों में भी इसी तरह के काम करता हुआ निरंतर आगे बढ़ रहा है। संवाद



