बदायूं

Budaun News: शहर में दातागंज तिराहे से खेड़ा नवादा तक अतिक्रमण पर चलेगी जेसीबी

Connect News 24

JCB will run on encroachment from Dataganj Tirahe to Kheda Nawada in the city.

दातागंज तिराहे पर दुकानों के बाहर रखा अतिक्रमण हठवाते अ​धिकारी। संवाद

बदायूं। शहर में दातागंज तिराहे से खेड़ा नवादा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भ्रमण कर दुकानदारों को अपना सामान और अतिक्रमण हटा लेने के लिए सात दिन की मोहलत दी। कहा, इसके बाद जेसीबी से अवैध कब्जे तोड़े जाएंगे। सड़क पर सामान मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

बुधवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट रामजी लाल, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीष कुमार और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई दातागंज तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने एक क्रेन भी मंगवा लिया। इसके बाद पैदल भ्रमण करते हुए दातागंज तिराहे से आगे बढ़े। उन्होंने एक-एक दुकानदार को अपना सामान हटाने की चेतावनी दी। साथ ही सड़क किनारे रखा भारी सामान क्रेन की मदद से हटवा दिया। अधिकारी पैदल खेड़ा नवादा तक गए।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी दुकानदारों को सात दिन का समय दिया गया है। इस दौरान दुकानदार सड़क किनारे रखा सारा सामान और अवैध निर्माण खुद हटा लें। सात दिन बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान सड़क पर मिले सामान को जब्त कर लिया जाएगा।

दातागंज तिराहे पर दुकानों के बाहर रखा अतिक्रमण हठवाते अधिकारी। संवाद

दातागंज तिराहे पर दुकानों के बाहर रखा अतिक्रमण हठवाते अधिकारी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button