बदायूं

Budaun News: जितेंद्र, अजीत व रजनी को मिली कांग्रेस के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

Connect News 24

Jitendra, Ajit and Rajni got the responsibility of state secretaries of Congress.

अजीत सिंह यादव।(जिला कांग्रेस कमेटी की खबर के साथ)

बदायूं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले के तीन कांग्रेसियों को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी है। इनमें जितेंद्र कश्यप दूसरी बार प्रदेश सचिव बनाए गए हैं, जबकि अजीत यादव व रजनी सिंह को पहली बार प्रदेश कमेटी में शामिल किया गया है।

शनिवार को कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के अनुसार, जितेंद्र कश्यप पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें एक बार फिर से प्रदेश सचिव बनाया है। जितेंद्र पेशे से अधिवक्ता हैं। वह 2003 में कांग्रेस से जुड़े हैं। इसके अलावा अजीत सिंह यादव 2009 में बदायूं लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

वह 90 के दशक में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे और वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के प्रदेश सचिव के बतौर पूरे सूबे में छात्र आंदोलन को नेतृत्व किया। प्रदेश की सत्ता से 2022 में भाजपा को हटाने के लिए विभिन्न सामाजिक शक्तियों को एकजुट करने के लिए गठित यूपी डेमोक्रेटिक फोरम के वह प्रदेश कोऑर्डिनेटर रहे हैं। वह 30 वर्षों से लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। कुछ समय पहले ही वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें अब सचिव की जिम्मेदारी दी है।

जिलाध्यक्ष के अनुसार, प्रदेश सचिव बनाई गई रजनी सिंह ने नवंबर 2022 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी, जिसके बाद में उन्होंने कांग्रेस ने बदायूं विधानसभा का प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाया था, लेकिन वह चुनाव नहीं जी सकीं। तीनों के जिला सचिव बनने पर जिलाध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई है।

अजीत सिंह यादव।(जिला कांग्रेस कमेटी की खबर के साथ)

अजीत सिंह यादव।(जिला कांग्रेस कमेटी की खबर के साथ)

अजीत सिंह यादव।(जिला कांग्रेस कमेटी की खबर के साथ)

अजीत सिंह यादव।(जिला कांग्रेस कमेटी की खबर के साथ)


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button