बदायूं
Budaun News: धूमधाम से निकली कान्हा की पालकी

बिल्सी कान्हा की पालकी निकालते लोग। संवाद
बिल्सी। श्री रघुनाथ महाराज मंदिर के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गाजे-बाजे के साथ कान्हा की पालकी निकाली गई। जिसका नगर पालिकाध्यक्ष ज्ञानवती सागर समेत लोगों ने पालकी का भव्य स्वागत किया। पालकी यात्रा से पहले मंदिर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। उसके बाद पालकी को गाजे-बाजे के साथ मंदिर से रवाना किया गया। जो नगर के थाना मोड़, जैन बाजार, कटरा बाजार, मुख्य बाजार, सराफा बाजार, बालाजी तिराहा, खैरी रोड, सिरासोल रोड, बिजलीघर, थाना रोड होते हुए पुनः मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। संवाद