बदायूं

Budaun News: एसडीएम बना किशनचंद शर्मा का बेटा

Connect News 24

बिसौली। आसफपुर निवासी किशनचंद शर्मा के होनहार बड़े बेटे अजय कुमार शर्मा एसडीएम बन गए हैं। इससे पहले वह तहसीलदार के पद पर यमुना विकास प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर में तैनात थे। अजय शुरू से ही मेधावी रहे।

उन्होंने एसएम कॉलेज चंदौसी से बीएससी की, फिर आईएएस की तैयारी करने दिल्ली चले गए। पहले इनका चयन बीएसएफ में हुआ। वर्ष 2015 में उन्होंने पीसीएस की परीक्षा पास की। अजय के छोटे भाई दीपक शर्मा बंगलूरू में कंप्यूटर इंजीनियर हैं। सबसे छोटे भाई रवि शर्मा भी आईएएस की तैयारी कर रहे हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button