बदायूं

Budaun News: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया दशलक्षण पर्व का अंतिम दिन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Fri, 29 Sep 2023 01:57 AM IST

Last day of Dashalakshana festival celebrated as best celibacy religion

बिल्सी के जैन मंदिर में पूजा करते लोग। संवाद

बिल्सी। मोहल्ला दो स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व का अंतिम दिन बृहस्पतिवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के रूप में मनाया गया। सबसे पहले श्रावकों ने भगवान जिनेंद्र स्वामी का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना की। जैन समाज के पंडित जितेंद्र प्रकाश आत्मन ने प्रवचन में कहा कि कामसेवन का मन से, वचन से तथा शरीर से परित्याग करके अपने आत्मा में रमना ब्रह्मचर्य है। संसार में समस्त वासनाओं में तीव्र और दुद्र्वर्ष काम वासना है। इसी क्रम में यहां किसमें कितना है, दम प्रतियोगिता कराई गई। इसमें महावीर और पार्श्वनाथ टीम ने हिस्सा लिया। पार्श्वनाथ टीम ने सर्वाधिक 60 अंक प्राप्त कर अव्वल रही। इस दौरान मृगांक कुमार जैन, नीरेश जैन, प्रशांत जैन, अनूप जैन, प्रीत जैन, अनिल कुमार जैन, डॉ आरती जैन, स्वीटी जैन, मोना जैन आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button