बदायूं

Budaun News: चार केंद्रों पर मक्का, 18 पर होगी बाजरा की खरीद

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Fri, 29 Sep 2023 01:58 AM IST

बदायूं। जिले में तीन अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। साथ में मक्का और बाजरा के केंद्र भी सक्रिय कर दिए जाएंगे।

इस बार भी जिले में 18 बाजरा और चार मक्का के सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन पर किसानों की उपज की खरीद समर्थन मूल्य पर की जानी है। शासन ने मक्का के रेट 2090 रुपये और बाजरा के रेट 2500 प्रति क्विंटल निर्धारित किए हैं। किसानों को इन सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का, बाजरा बेचने से पहले विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इसके बाद में किसान क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेच सकते हैं। विभाग की ओर से भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मक्का के चार और बाजरा के 18 केंद्र बनाए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button