बदायूं

Budaun News: भगवान राम ने शिवजी का धनुष तोड़ किया सीताजी से विवाह

Connect News 24

Lord Rama broke Shiva's bow and married Sita.

रामकथा सुनाते कथावाचक पंडित अशोक दीक्षित

बिल्सी। माहेश्वरी धर्मशाला में चल रही श्रीराम कथा के अंतिम दिन कथावाचक पंडित अशोक दीक्षित ने श्रीराम-सीता के विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर आयोजित करते है। सभी को शर्त बताते हुए कहते हैं कि जो भी महारथी सामने रखे भगवान शिव के पिनाक धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। कई महारथी आए पर भगवान शिव के उस धनुष को उठाना या प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर कोई भी राजा-महाराजा उस धनुष को हिला तक नहीं पाया, लेकिन श्री राम ने बड़ी आसानी से धनुष को तोड़ दिया। अंत में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखर माहेश्वरी, नितिश माहेश्वरी, नरेंद्र गरल, लोकेश वार्ष्णेय, भुवनेश्वर वार्ष्णेय, आशीष वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button