बदायूं

Budaun News: उझानी में धूमधाम से निकाली महाकाल की शोभायात्रा

Connect News 24

Mahakal's procession taken out with great pomp in Ujhani

उझानी में महाकाल की शोभायात्रा में जुटे भक्त। संवाद

पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर में देर शाम तक चले धार्मिक कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में सोमवार को पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने सुबह महाकाल की शोभायात्रा निकाली। मुख्य बाजार में झांकियों पर फूल बरसाए गए। महिलाओं ने कीर्तन किया।

शोभायात्रा प्रात: 10 बजे मंदिर परिसर में झांकियों के पूजन के बाद शुरू हुई। इसके बाद कछला रोड बाजार, घंटाघर चौराहा, पंजाबी काॅलोनी और स्टेशन रोड के रास्ते से होकर पुरानी अनाज मंडी में पहुंची। रास्ते में कछला रोड बाजार और घंटाघर चौराहे पर शिवभक्तों ने झांकियों पर फूल बरसाए।

झांकियों में शंकर-पार्वती और गणेश जी, श्रीराम दरबार समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप शामिल हुए। बैंडबाजों की धुन पर शिवभक्त खूब थिरके। महिलाओं ने कीर्तन किया। दोपहर बाद शोभायात्रा मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, व्यापारी नेता राजकुमार बंसल और भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने पूजन किया।

शाम को शिव विवाह की कथा हुई। भक्तों को प्रसाद भी बांटा गया। व्यवस्थाओं में अभिषेक बंसल, अंकित, अभिषेक वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय, मोहन वार्ष्णेय, कनक वार्ष्णेय, ऊषा गुप्ता, आशा, संध्या वार्ष्णेय, ममता वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।

उझानी में महाकाल की शोभायात्रा में जुटे भक्त। संवाद

उझानी में महाकाल की शोभायात्रा में जुटे भक्त। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button