बदायूं

Budaun News: महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के क्लर्क ने गबन किए छह लाख रुपये, एफआईआर

Connect News 24

– छात्र-छात्राओं से नहीं वसूली 35 लाख रुपये की फीस, जारी कर दी टीसी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शहर के महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के क्लर्क पर धोखाधड़ी के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। उस पर करीब छह लाख रुपये हड़पने और करीब 35 लाख रुपये की फीस जमा न करने का आरोप है। इसके बावजूद छात्र-छात्राओं की टीसी जारी कर दी गई।

स्कूल के प्राचार्य चरन सिंह यादव के अनुसार बिहार प्रांत के जिला चंपारण के बेतिया निवासी शत्रुधन प्रसाद हेड क्लर्क हैं। उनसे पिछले कुछ वर्षों का फीस का हिसाब किताब मांगा गया था तो उन्होंने कोई हिसाब नहीं दिया। जब उन्होंने पूरे मामले की जांच कराई तो पता चला क्लर्क ने 11,91,325 रुपये अपने प्रयोग में ले लिए। जब पोल खुली तो उसने छह लाख रुपये का चेक बनाकर दे दिया, जिसे स्कूल के खाते में जमा करा दिया गया लेकिन 5,91,325 लाख रुपये नहीं दिए।

विस्तार से कराई गई जांच में सामने आया कि उन्होंने वर्ष 2019-20 में 6,29,829 लाख, वर्ष 2020-21 में 14,23,395 लाख, वर्ष 2021-22 में 14, 25, 233 लाख, वर्ष 2022-23 में 15,07,306 लाख रुपये और कुल 35,96,317 लाख रुपये की फीस जमा नहीं की। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को बिना फीस जमा कराये ही टीसी दे दी। जबकि नियम यह है कि बिना फीस जमा कराये टीसी जारी नहीं कर सकते। उन्होंने स्कूल के साथ धोखाधड़ी की है। इस पर प्राचार्य ने हेड क्लर्क के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button