बदायूं

Budaun News: मेन लाइन का पोल झुका, 10 घंटों ठप रही बिजली

Connect News 24

लोगों ने उलैया पॉवर स्टेशन से जोड़े जाने की उठाई मांग

बिल्सी। शनिवार की सुबह उझानी पॉवर स्टेशन से नगर क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए लाइन पर एक पोल झुक गया। इसकी वजह से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब 10 घंटों तक ठप रही।

बताते है कि उझानी से बिल्सी बिजलीघर को आ रही लाइन को पोल धीर-धीरे जंग लगने से क्षतिग्रस्त होते जा रहे है। पिछले दिनों भी एक पोल झुक गया। शनिवार को भी उसी तरह खंभा झुक गया। विभागीय टीम ने करीब 10 घंटों की मशक्कत के बाद मरम्मत कराई और सप्लाई चालू कराई। नगर के लोगों का कहना है कि उझानी बिल्सी के मध्य आए दिन मुख्य लाइन में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। इससे नगर क्षेत्र की बिजली कई-कई घंटे तक बाधित रहती है। बावजूद इसके बिजली विभाग इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है।

इधर जेई दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन पर एक पोल झुक गया। जिसकी मरम्मत कराकर आपूर्ति को बहाल कर दिया है। वहीं नगर के लोगों ने उक्ट मेन को उझानी से हटाकर उलैया पॉवर स्टेशन से जुड़वाए जाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button