बदायूं

Budaun News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में छाए रहे मझिया के विवेक

Connect News 24

Majhiya's wisdom prevailed in Nyaya Panchayat level sports

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गोला फेक प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। संवाद

बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन बृहस्पतिवार को लखनपुर में किया गया। इसमें उच्च प्राथमिक स्तरीय बालक वर्ग में मझिया के विवेक ने ऊंची, लंबी कूद, गोला व चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 और 600 मीटर दौड़ में भी विवेक ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। बालिका वर्ग की 100 व 200 दौड़ में लखनपुर की कीर्ति अव्वल रहीं।

बृहस्पतिवार को बीईओ जगत लक्ष्मी नारायण के निर्देशन में लखनपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। नोडल शिक्षक सुनीता राठौर की देखरेख में हुई प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में करौलिया की राखी प्रथम, प्रियंका द्वितीय श्वेता तृतीया, 100 मीटर दौड़ में मझिया की नीतू प्रथम, श्वेता द्वितीय और विनीता तृतीय, 200 मीटर दौड़ में विनीता प्रथम, श्वेता द्वितीय और नीतू तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में विनीता प्रथम, श्वेता द्वितीय और गार्गी तीसरे स्थान पर रही।

प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, मोहित द्वितीय और आशीष तृतीय स्थान पर, 100 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम, मोहित द्वितीय और रोहित तृतीय स्थान पर, 200 मीटर में मोहित प्रथम, आशीष द्वितीय और नैतिक तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सूरज प्रथम निखिल तृतीय और यश ने तृतीय स्थान प्राप्त। जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में संदेश प्रथम अंश द्वितीय और सूरज ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में विवेक प्रथम संदेश द्वितीय, नितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button