बरेली

Bareilly News: शोहदों की शिकार बेटियां, जिनकी पुलिस की मदद से पहले ही चली गई जान

Connect News 24

molestation victims lost their lives before police could help them in bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में छेड़खानी की घटनाओं में पुलिस की अनदेखी कई मामलों में जानलेवा भी साबित हुई है। सीबीगंज में छात्रा को ट्रेन के आगे फेंके जाने की घटना से पहले भी कई मामले ऐसे हुए हैं, जिसमें शिकायत को पुलिस ने हल्के में लिया और छोटे मामले गंभीर घटनाओं में तब्दील हो गए। लड़कियों की मौत होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। 

केस- 1

स्कूल से लौटते समय छात्रा से छेड़खानी

जुलाई में इज्जतनगर इलाके की छात्रा स्कूल से लौट रही थी। छात्रा के साथ गांव के लड़के ने रास्ते में छेड़छाड़ की। छात्रा के भाई ने छेड़छाड़ करने वाले युवक की पिटाई कर दी थी। इज्जतनगर पुलिस ने छात्रा के भाई के खिलाफ ही मारपीट की रिपोर्ट लिख ली। 

आरोप है कि इसके बाद शोहदे ने छात्रा को सैनेटाइजर पिला दिया, जिससे छात्रा की मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई से आहत छात्रा के परिजनों ने मिनी बाईपास जाम लगा दिया था। कई थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा था। शोहदे की गिरफ्तारी के बाद जाम खोला गया था। सवाल उठ रहे थे कि पुलिस समय कार्रवाई करती तो शायद छात्रा की जान नहीं जाती।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button