Budaun News: एक ही मूर्ति में देवी मां के तीन स्वरूप… आस्था का केंद्र है मंगला माता मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 17 Oct 2023 05:17 PM IST

श्री राज राजेश्वरी मंगला माता मंदिर। संवाद
विस्तार
बदायूं में वजीरगंज कस्बे से दो किलोमीटर दूर आंवला मार्ग पर मां श्री राजराजेश्वरी मंगला माता का अति प्राचीन मंदिर है। पौराणिक कथाओं में इसका उल्लेख मिलता है। बताया जाता है कि मंदिर में स्थापित माता रानी की एक मूर्ति में ही तीन अलग-अलग स्वरूप हैं।
मंदिर के बारे में बताया जाता है कि मां का मंदिर जिस टीले पर स्थित है, वहां बहुत पहले मई भवानीगंज नाम की एक रियासत हुआ करती थी। इसे किसी राजा ने आक्रमण करके पूरी तरह तहस-नहस कर दिया था। बहुत लोग मारे गए थे। जो बच गए, वे सबकुछ छोड़कर जान बचाकर भाग गए। धीरे-धीरे टूटे-फूटे मकानों ने टीले का रूप ले लिया।
गांव हो गया तहस-नहस, मठ को नहीं पहुंची थी क्षति
बताते हैं कि इसी रियासत में देवी मां का एक मठ था। पूरा गांव तो तहस-नहस हो गया, लेकिन मां के मठ को कोई क्षति नही पहुंची, कुछ अंतराल के बाद मठ आश्चर्य जनक रूप से टीले के ऊपर आ गया। इसे देवी मां का चमत्कार मानकर आसपास गांवों के लोगों ने जीर्णोद्धार करके मां की पूजा अर्चना आरंभ कर दी।



