बदायूं

Budaun News: लड्डू गोपाल की पोशाकों ओर गहनों से सजा बाजार

Connect News 24

Market decorated with Laddu Gopal's costumes and ornaments in budaun

जन्माष्ठमी से पहले सजी दुकानें ।
– फोटो : संवाद

बदायूं में जन्माष्टमी के बाजार पर कान्हा के पालने, आकर्षक पोशाकें, मुकुट आदि बाजार में दुकानों पर सजने लगे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी लड्डू गोपाल की पोशाकें आदि चीजें मथुरा, वृंदावन से आयी है, जिनकी कीमत 30 से लेकर 500 रुपये तक है।

जन्माष्टमी का त्योहार सात सितंबर को होगा। इसके लिए कान्हा से जुड़ी सामग्री को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गया है। तरह-तरह से सजी लड्डू गोपाल की मूर्ति दुकानों की शोभा बनी हैं। सुबह से लेकर शाम तक जन्माष्टमी के लिए खरीद होती रहती है। शहर के टिकटगंज, पुराना बाजार, सराफा बाजार समेत ओवरब्रिज के पास दुकानों में कान्हा जन्मोत्सव की खुशी मनाने के लिए सामान बिक रहा है।

इस बार भी कान्हा की काफी आकर्षक पोशाकें आईं हैं। कानों के कुंडल, बांसुरी, गजरे व अन्य सजावटी सामग्री से पोशाक सजी हैं। झूले भी छोटे-बड़े साइज में तरह-तरह के बिक रहे। भगवान की विभिन्न प्रकार की मालाएं बिक रही हैं। जन्मोत्सव की तैयारी में कृष्ण भक्त कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। घरों में कृष्ण जन्म की झांकी सजाने का भी सामान खरीदा जा रहा है।

टियारा भी बाजार में मौजूद

कान्हा के श्रृंगार के लिए बाजार में फूलों के गहने हैं तो हाथों का फूलों वाला गजरा भी मार्केट में उपलब्ध है। मुकुट की जगह केवल गुलाब के फूलों से बना टियारा भी कान्हा को पहनाकर उनका श्रृंगार करने के लिए यह भी बाजार में बिक रहा है। मोती, कुंदन के गहने भी उपलब्ध हैं। टियारा लोगों को काफी भा रहा है।

पोशाकें-20 से 500 रुपये

कानों के कुंडल-30 से 40 रुपये

बांसुरी-20 से 40 रुपये

मुकुट-30 से 90 रुपये

बाजूबंद-30-50 रुपये

गजरे-10-30 रुपये

माला-40 से 150 रुपये

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button