बदायूं

Budaun News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या

Connect News 24

Married woman murdered by poisoning when dowry demand was not met

मृतका हिना फाइल फोटो। संवाद

सहसवान। कस्बे के मिर्धाटोला में बुधवार रात 27 वर्षीय विवाहिता की ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर खिलाकर हत्या कर दी। ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की मांग रहे थे। पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कोल्हार निवासी अनीस अहमद का कहना है कि उन्होंने करीब पांच साल पहले अपनी बेटी हिना का निकाह सहसवान के मोहल्ला मिर्धाटोला निवासी इमरान के साथ किया था। निकाह से कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर हिना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अक्सर उसकी पिटाई की जाती थी।

अनीस का आरोप है कि मांग पूरी न होते देख ससुराल वालों ने बुधवार रात हिना की जहर खिलाकर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने अनीस की ओर से पति इमरान, ससुर नाजिम, देवर फरमान, रिहान, ननद शीबा और सास अमीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button